फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़-नाटक से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन तेलियाना टोला, मुफ्तीपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर छात्रों ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में संत विनोबा पीजी कॉलेज, देवरिया के प्रो. वाचस्पति द्विवेदी ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता की आदत को अपने जीवनचर्या के रूप में अपनाना अनिवार्य है। स्वच्छ भारत अभियान विकसित भारत की संकल्पना का आधार है। प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने रासेयो को समाज को जागरूक करने का सशक्त मंच बताया। निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता व संचालन डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. प्रवीन सिन्हा, प्रो. वेदवती सिंह, डॉ. राजेश राय व डॉ. उमरा जमाल आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें