फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एवरबॉड ने एमजी राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजनअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के लीग मुकाबले में एवरबॉड ने एमजी राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। एवरबॉड के हरफनमौला खिलाड़ी अमर धवन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजी राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी सात विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विराट राय कौशिक ने 44 गेंदों पर 15 रन, एकांश ने 19 गेंदों पर 14 रन, अचिंत्य पांडेय ने 78 गेंदों पर 17 रन और शिव पाल यादव ने 30 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। एवरबॉड की ओर से शिवम यादव ने 7 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। एवरबॉड ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


..........

बीएमटी महाराजगंज की 71 रन से शानदार जीत
गोरखपुर। मंडल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में बीएमटी महाराजगंज ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट को 71 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर गोरखपुर में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बीएमटी महाराजगंज के लिए सही साबित हुआ और टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑक्सफोर्ड क्रिकेट की टीम 26.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। धीरज को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (43 रन और 2 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें