फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी... एसपी ट्रैफिक चौराहे- चौराहे पर करते हैं वसूली

Tue, 21 Jan 2020 01:36 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • -एसपी ट्रैफिक पर फिर धन उगाही का आरोप, विधायक का घेराव किया
  • - ऑटो चालकों ने कहा, हर चौराहे पर हो रही वसूली, उत्पीड़न से हो चुके हैं परेशान
  • - विधायक ने एसएसपी से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई को कहा

 
विज्ञापन
ऑटो चालकों ने किया नगर विधायक का घेराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा पर एक बार फिर धन उगाही का आरोप लगा है। इसे लेकर सोमवार को गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो आपरेटर एसोसिएशन के संयोजक शत्रुघ्न मिश्रा की अगुवाई में सदस्यों ने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल का घेराव किया। विधायक को एक-एक चौराहे पर होने वाली वसूली का रेट बताते हुए हस्तक्षेप करने की मांग की। घर पर आए ऑटो चालकों की बात सुनने के बाद नगर विधायक ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से बातचीत कर जांच कर कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन


नगर विधायक ने कहा कि वे नहीं जानते कि ऑटो चालकों के आरोप कितने सही हैं, लेकिन अगर सच है तो यह बहुत गंभीर बात है। इनका आरोप अगर सही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से ऑटो चालकों ने बताया कि एसपी ट्रैफिक अपने प्राइवेट लोगों से अवैध वसूली कराते हैं। ऑटो स्टैंड से प्रति ऑटो 20 से 40 रुपये लिए जाते हैं। प्रतिमाह 500 से 700 रुपये की वसूली होती है।

इसके अतिरिक्त चालान करने के नाम पर ऑटो की फोटो खींचकर वसूली की जाती है। नगर विधायक के कहने पर एसएसपी ने ऑटो चालकों को मंगलवार को ग्यारह बजे अपने कार्यालय पर बुलाया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद यादव, राकेश, सुनील दुबे, संतोष चौहान, प्रदीप कुमार, अरविंद, मनीराम विश्वकर्मा, राजेश्वर गुप्ता, अजय कुमार, देवेंद्र गिरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्डों ने भी लगाया था आरोप

एसपी ट्रैफिक पर इसके पहले भी आरोप लग चुके हैं। तब होमगार्डों ने आरोप लगाया था। तत्कालीन आईजी जय नारायण सिंह ने इसकी जांच एसपी महराजगंज को सौंपी थी, जिस जांच में एसपी ट्रैफिक पूरी तरह से दोषमुक्त पाए गए थे। एक बार फिर मामला उठा है, इसमें भी आरोप तकरीबन वही हैं, जो पिछली बार थे।

वसूली करने वाले कुछ लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शास्त्री चौक और आंबेडकर चौक से कुछ ऑटो वालों को हटाया भी गया है। जाम न लगने पाए इस वजह से उठाए गए कदम से परेशान होकर ये लोग आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
- आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें