फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः डॉ. आरएमडी अग्रवाल के जातिवादी बोल का ऑडियो वायरल

Fri, 28 Aug 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के सहायक अभियंता केके सिंह के तबादले पर भाजपा सांसद व विधायकों में तकरार जारी थी कि बुधवार की देर शाम नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल के जातिवादी बोल भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


इसमें नगर विधायक जाति विशेष के बारे में बात कर रहे हैं। एक विवाद के प्रसंग में भाजपा पदाधिकारी से कह रहे हैं कि छेड़खानी के मामले में ऐसी चिट्ठी बनवाइए ताकि जाति का पता आसानी से चल जाए। यह ऑडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।   

 भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल व आर्यनगर के मंडल महामंत्री चतुर्भुज प्रसाद के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत का ऑडियो बुधवार की देर शाम वायरल हुआ था। दरअसल, चतुर्भुज प्रसाद ने गोरखनाथ क्षेत्र में एक छेड़खानी के मामले की शिकायत नगर विधायक से की और कहा था कि एक परिवार की लड़कियों से छेड़खानी की जा रही है। 
विज्ञापन


मामले में मारपीट भी हुई लेकिन गोरखनाथ पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। छह मिनट 24 सेकेंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा खड़ा हो गया। इस ऑडियो में क्षत्रिय और वैश्य समाज को लेकर कुछ बातें कही गई हैं। यह मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंचा है। पार्टी की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की ओर से भी रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई। इस बीच शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन व मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर विधायक को घेरा है।    

ऐसी किसी बातचीत का बिल्कुल स्मरण नहीं है। वैसे, इस तरह की बातचीत करने के आदी भी नहीं हैं। जिस तरह जनता के सरोकारों को लेकर इस वक्त प्रशासनिक अफसरों से संघर्ष है, उसमें राजनीतिक एंगल पैदा हो रहे हैं। इस तरह के ऑडियो का वायरल होना रणनीति भी हो सकती है।
-डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विधायक शहर विधानसभा क्षेत्र भाजपा (बयान व्हाट्स एप पर लिखित)


 

विज्ञापन

नगर विधायक को भाजपा से नफरत है, तो त्यागपत्र दें...

विधायक लगातार भाजपा विरोधी कार्य कर रहे हैं। भाजपा से नफरत  है तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। नगर विधायक का वायरल ऑडियो सुना है। बड़ा दुख हुआ। पता चला कि नगर विधायक जातिवादी राजनीति कर रहे हैं। एक ऐसे संत, एक ऐसे मुख्यमंत्री और एक सरकार की पुलिस के बारे में गलत बयानी कर रहे हैं, जिसकी प्रशंसा देश, दुनिया कर रही है। अगर महराज जी (योगी) ब्राह्मण विरोधी होते तो मैं, गोरखपुर से सांसद नहीं रहता। राजनीति में रहकर ठाकुर, बनिया और ब्राह्मण की बात करना पाप है। नकारात्मक सोच की राजनीति की निंदा करता हूं। नगर विधायक को गोरखपुर की देवतुल्य जनता से माफी मांगनी चाहिए।
रवि किशन, सांसद गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र

जो लोग यह कहते हैं, बनिया के खून में गुलामी है, उनकी सोच गंदी है। मैं, भी बनिया हूं और गोरखपुर की जनता की सेवा कर रहा हूं। कुछ लोगों की आदत
होती है, वो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। ऐसे लोगों से जनता को सावधान हो जाना चाहिए। जातिवादी राजनीति का जहर घोलना शर्मनाक है।
-सीताराम जायसवाल, मेयर गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें