फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गड़बड़ी पर कार्रवाई, दो अवर अभियंता निगम से बाहर भेजे गए

Sat, 30 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम में अनियमितताओं के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित किए गए दो अवर अभियंताओं को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से बाहर अन्य निगम में तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


उनवल विद्युत उपकेंद्र के तत्कालीन अवर अभियंता अतुल राय तथा खजनी और गंगटही विद्युत उपकेंद्र के तत्कालीन अवर अभियंता राजेश मौर्य के खिलाफ हुई जांच में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अध्यक्ष के आदेश पर दोनों के तबादले कर दिए गए। अतुल राय को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा राजेश मौर्य को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भेजा गया है। इन मामलों में तत्कालीन उपखंड अधिकारी भोलानाथ को भी निलंबित किया गया था। विभागीय जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार के अनुसार, दोनों को दूसरे निगम में तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें