गोरखपुर में पिछले दिनों नकाब पहनकर राजघाट व कोतवाली इलाके में टप्पेबाजी की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग ठगी की घटनाओं से सतर्क रहें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सावधान, अगर कोई पुलिस वाला बताकर आपकी तलाशी लेता है तो उसे तलाशी न लेने दें। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। ये बातें भोंपू से एनाउंस कर पुलिस लोगों को टप्पेबाजों के प्रति जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
इसके लिए आईटीएमएस के जरिये चौराहों पर लगे भोंपू का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही कोतवाली सर्किल में ऑटो पर भोंपू लगाकर भी जागरूक किया जा रहा है। दरअसल, त्योहार के सीजन में इस समय बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ी है।
पिछले दिनों नकाब पहनकर राजघाट व कोतवाली इलाके में टप्पेबाजी की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग ठगी की घटनाओं से सतर्क रहें। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि लोगों को ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।