फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में हमला: मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ रवाना, कल कोर्ट में होगा पेश

Fri, 15 Apr 2022 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था। वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है।
विज्ञापन
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा को बुधवार की रात एटीएस साथ लेकर लखनऊ चली गई। 16 अप्रैल को गोरखपुर कोर्ट में मुर्तजा को फिर से पेश किया जाएगा। 16 अप्रैल की दोपहर उसका रिमांड खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था। वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है। 11 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो रहा था, लेकिन और पूछताछ की जरूरत बताते हुए एटीएस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।

जिसके बाद कोर्ट ने पांच दिन की और रिमांड और दे दी है। 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक मुर्तजा अब्बासी एटीएस की रिमांड में है। बुधवार रात मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें