फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने रामकोला एकेडमी को 61 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिविजन के लीग मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामकोला क्रिकेट एकेडमी को 61 रन से पराजित कर दिया। इस मुकाबले के हीरो रहे ऑलराउंडर आशेषविद यादव, जिन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत हालांकि सधी हुई रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अभिषेक पांडेय ने 14 रन, जबकि विकेटकीपर ऋषिकेश ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेली। टीम को मजबूती देने का काम आशेषविद यादव और रंजीत चौरसिया ने किया। आशेषविद यादव ने 28 गेंदों पर 26 रन बनाए। वहीं रंजीत चौरसिया ने तेजतर्रार अंदाज में 24 गेंदों पर 26 रन जड़कर रन गति को संभाले रखा। अंततः पूरी टीम 27.2 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। रामकोला की ओर से गेंदबाजी में सत्यम प्रजापति और अंश तिवारी ने 2-2 विकेट झटके।
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामकोला क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी खास नहीं रही। विकेटकीपर समर जायसवाल ने 24 रन और कप्तान रितिक ने 31 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सके। गुरुकुल एकेडमी की गेंदबाजी के सामने रामकोला की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और 20 ओवर में 90 रनों पर टीम ऑलआउट हो गई। आशेषविद यादव ने 5 ओवर में मात्र 14 रन देकर 7 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें