फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुलडोजर से पड़ोसी का मकान गिराने वाला गिरफ्तार, जांच करने पहुंची तहसील की टीम

Mon, 26 Jun 2023 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नायब तहसीलदार बांसगांव अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। मामले के लिए लेखपाल एवं कानूनगो समेत जांच टीम बनाई गई है। जांच की आख्या से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी में शुक्रवार रात को सच्चिदानंद मिश्रा के पुश्तैनी मकान को गिराने के
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी में शुक्रवार रात को सच्चिदानंद मिश्रा के पुश्तैनी मकान को गिराने के आरोपी अटल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले की जांच के लिए रविवार को तहसील की टीम पहुंची।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी अटल सिंह आने-जाने के लिए सड़क निकालना चाहते थे, इसी विवाद में मकान ढहाया गया। रविवार दोपहर को नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्रा मौके पर जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष गगहा सूरज सिंह भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, सच्चिदानंद मिश्रा का पुश्तैनी मकान 1963 से डुमरी गांव में गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक बगल में था। 1985 से सन 2000 तक सच्चिदानंद मिश्र गगहा में लेखपाल के पद पर तैनात थे। 2018 में फोरलेन निर्माण के दौरान पुश्तैनी मकान का कुछ हिस्सा फोरलेन में चला गया, जिसका मुआवजा सच्चिदानंद मिश्रा एवं उनके 3 भाइयों को मिला है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के राजन ने दिखाई हिम्मत: सातवीं के छात्र को ट्रेन से ले जा रहे थे अपहर्ता, चकमा देकर भागा

विज्ञापन

वर्तमान में मौके पर राजस्व दस्तावेजों के अनुसार 2.5 डिस्मिल जमीन ही सच्चिदानंद मिश्रा व उनके तीन भाइयों के नाम से दर्ज है। इससे इतर कुछ जमीन पर उन्होंने निर्माण करा लिया है। इसी बंजर जमीन से सच्चिदानंद मिश्रा के पड़ोसी अटल सिंह पिछले कई साल से उनकी जमीन के लिए रास्ते की मांग कर रहे थे।

इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। गगहा पुलिस ने बलवा, आर्थिक क्षति पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में आरोपी अटल सिंह एवं 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष गगहा सूरज सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया सड़क को लेकर जमीनी विवाद का मामला है। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा है। स्पष्टता के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार स्तर से निर्देश मांगा गया है।

नायब तहसीलदार बांसगांव अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। मामले के लिए लेखपाल एवं कानूनगो समेत जांच टीम बनाई गई है। जांच की आख्या से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें