फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 50 मीटर दौड़ में आरुषि ने आराधना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जुबिली इंटर कॉलेज, बक्शीपुर में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, शतरंज और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालिका दौड़ में कैंपियरगंज की आरुषि ने पहला और आराधना ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में भटहट के दिनेश प्रथम और ब्रह्मपुर के आर्यन द्वितीय रहे।
विज्ञापन

100 मीटर बालिका दौड़ में भरोहिया की रूबी ने कैंपियरगंज की आरुषि को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में भटहट के दिनेश प्रथम और ब्रह्मपुर के आदर्श दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका दौड़ में भरोहिया की आराधना प्रथम और पिपरौली की मीनाक्षी द्वितीय रहीं।
बालक वर्ग में अंशु ने पहला और भटहट के अभिजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोकगीत और समूहगान में पिपरौली की टीम प्रथम रही, जबकि नगर क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। राष्ट्रीय एकांकी में नगर क्षेत्र की टीम ने पहला और कौड़ीराम की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाना है। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक श्रवण यादव सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और खेल अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें