पुड़िया में चार से पांच जोड़ी झाली थीं, जिनका वजन करीब 20 ग्राम था। युवकों को भागते देख अमृता उनके पीछे दौड़ीं और गली तक पहुंचकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। कुछ देर के लिए उन्होंने आरोपियों को पकड़ भी लिया लेकिन दोनों ने उन्हें धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और भाग निकले। इस दौरान अमृता गिरकर घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
व्यापारियों में आक्रोश
घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी और भागीरथी स्वर्णकार के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ गोला दरवेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
वायरल हो रहा घटना का वीडियो
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवक दुकान से सामान लेकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती और एक बुजुर्ग उन्हें पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन आरोपी धक्का देकर भाग जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।