गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के कन्दराई में सोमवार को बिना डिग्री वाले के इलाज से प्रिंस (13) की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान महराजगंज कोतवाली इलाके के खुटहा बाजार निवासी विजय प्रताप पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आठ अगस्त को लालचन्द यादव के बेटे प्रिंस यादव के पैर में चोट लगी थी।
घरवाले इलाज के लिए लेकर एक क्लीनिक पर गए थे। वहां पर बिना डिग्री वाले ने विजय पासवान ने तीन इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद ही प्रिंस के मुंह से झाग निकलने लगा।
आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खजनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।