फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मारपीट के दौरान असलहा लहराने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 07 Jan 2022 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के कल्याणपुर गांव में मारपीट के दौरान असलहा लहराने के आरोपी अशोक साहनी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के कल्याणपुर गांव में मारपीट के दौरान असलहा लहराने के आरोपी अशोक साहनी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आपसी मारपीट के दौरान कल्याणपुर निवासी अशोक साहनी ने तमंचा निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। थानेदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें