फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से चर्चा बटोर रहा है भटनी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल से चर्चा बटोर रहा है भटनी थाना
विज्ञापन

भटनी। पिछले चार साल से थाना चर्चाओं में है। पहली बार थाना तब चर्चा में आया जब यहां 25 अगस्त 2016 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चल रहे आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों पर पुलिसकर्मियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ। मामले में तत्कालीन एसपी मोहम्मद इमरान ने एसओ परमाशंकर यादव समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

30 अप्रैल 2018 को महिला शिक्षिका की फरियाद नहीं सुनने पर एसपी रोहन पी. कनय ने एसओ शिवशंकर चौबे पर भटनी थाने में केस दर्ज कर तत्काल निलंबित कर दिया। इसके बाद भी कारनामे होते रहे। जिसकी खूब चर्चा रही। सूत्रों की माने तो इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव भी चर्चा में रहे हैं। लार,खामपार थानों में तैनाती के समय इस तरह के कई आरोप उन पर लगे, लेकिन मामले को दबा दिया गया। जनवरी से भटनी थाने में तैनाती के दौरान लार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दोस्त उनसे मिलने रात में 10 बजे उनके आवास में घुस गई। पुलिस कर्मियों के विरोध के चलते उन्हें महिला को आवास से निकालकर महिला बैरक में सुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें