फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दुकानों में बनाई जा रही थी नकली शराब, दंपती हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच के अतरौलिया व गुलरिहा के तरकुलहा के पास दो दुकान में रविवार को आबकारी विभाग टीम ने नकली शराब बनाए जाने का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से बोतलें, ढक्कन व स्प्रिट के साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरणों को बरामद कर लिया है। दोनों ही दुकान एक ही दंपती द्वारा संचालित की जा रही थी। टीम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के समीप भटहट-बासस्थान मार्ग पर लगभग दो वर्ष पूर्व मोहिउद्दीनपुर निवासी यूसुफ ने मकान बनाया है। पिपराइच थाना क्षेत्र का अतरौलिया निवासी तूफानी होमियोपैथिक दवा के कारोबार के लिए यूसुफ से ग्यारह माह के लिए किराये पर दो माह पहले लिया था। वह पर नकली शराब बनाए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग की दो अलग-अलग टीमों ने रविवार को जांच की। इस दौरान ढाई सौ लीटर स्प्रिट, दो खाली ड्रम, 40 पेटियों में रखे गए 450 एमएल की शीशी, नकली ढक्कन एवं अन्य उपकरण बरामद हुए है। नकली ढक्कन कानपुर से लाए गए हैं। मौके पर पिपराइच पुलिस भी पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें