फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 गोवंशों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला इलाके में पकड़े गए तस्कर, भेजा गया जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोला (गोरखपुर)। गोला पुलिस ने दो पिकअप से 12 गोवंशों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों की पहचान आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी जावेद आलम, यहीं के हेसामुद्दीन और आजमगढ़ के मेहियापार निवासी मोबिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि भर्रोह पुलिया के पास पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान दो पिकअप पर 12 गोवंशों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिन में गांव व कस्बों का भ्रमण कर रेकी करते हैं। इत्मीनान होने के बाद रात में पशुओं को पिकअप में लादकर बिहार के सिवान जिले में कर्बला नामक स्थान पर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि वे यह कार्य बहुत पहले से करते हैं।
तस्करों ने बताया कि आजमगढ़, मऊ व गोरखपुर के बड़हलगंज, उरुवा, गोला व अन्य स्थानों से गोवंशों की रेकी कर उनकी तस्करी की जाती है। आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज में 25 गोवंश बरामद, छह की मौत
बडहलगंज। बड़हलगंज पुलिस ने सोमवार की भोर में क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित टेढ़िया बंधे के पास ट्रक पर लदे 25 गोवंशों को बरामद किया। इस दौरान दम घुटने से छह पशुओं की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहनों का पीछा करना शुरू किया। पीछा करते देखकर पशु तस्कर बड़हलगंज क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित टेढ़िया बंधे के पास ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस को ट्रक में ठूंसकर भरे गए 25 गायें-बछड़े मिले। इनमें तीन गायें और तीन बछड़े मृत मिले। उन्हें पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। जबकि पांच गायों और 14 बछड़ों को लिखा-पढ़ी के बाद पशुपालक की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें