गोरखपुर। कैंट इलाके का एक युवक डेढ़ माह पहले किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर उसे फरीदाबाद में छिपा रखा था। लेकिन आरोपी गोरखपुर में ही रह रहा था। अपने एक दोस्त के माध्यम से पैसे और जरूरी सामान भिजवाता रहा। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक आयुष राजभर व सहयोग करने वाले उसके दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपह्रत किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजवा दिया। अब पुलिस बरामद किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराएगी और मेडिकल भी कराएगी। जिसके बाद मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कूड़ाघाट क्षेत्र की किशोरी का 20 मई को अपहरण का केस कैंट थाने में दर्ज कराया गया था। आरोप था कि आयुष राजभर उनकी बेटी को पहले भी अपहरण कर चुका है और आरोप में जेल भी जा चुका है। पिता ने बताया की दुबारा फिर वह किशोरी के अपहरण किया है। पुलिस केस दर्ज कर नामजद आरोपी को थाने लायी। पूछताछ की तो वह उसके अपहरण से पल्ला झाड़ता रहा। बाद में पुलिस के सख्ती बरतने पर उसने किशोरी को फरीदाबाद में एक परिचित के घर छिपाने की जानकारी दी। पुलिस को चकमा देने के लिए वह गोरखपुर रह रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही आयुष व उसके दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया।