फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Wed, 22 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ ग्रामीण महिलाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत मंगलवार को गोद लिए गांव रामलखना में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

11वें दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय महिला कर्मचारियों, छात्राओं और रामलखना गांव की पात्र महिलाओं व किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण कराएगा। इसे देखते हुए महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. मीनू, सदस्य सचिव डॉ. प्रियंका राय, डॉ. ज्योति, डॉ. रीना बंका और डॉ. भारती शुक्ला ने ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के खतरे और टीकाकरण के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं और किशोरियों ने हिस्सा लिया।
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे गंभीर कैंसर में शामिल है। एचपीवी टीका इसके प्रभावी बचाव का सुरक्षित माध्यम है। जागरूकता और समय पर टीकाकरण से हजारों महिलाओं का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें