फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल स्कूल गेम्स में खेलेगी आर्य कन्या कॉलेज की अर्चना

Fri, 09 Jun 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा अर्चना श्रीवास्तव दिल्ली में चल रहे नेशनल स्कूल गेम्स में प्रतिभाग करेंगी। इसमें वे यूपी की टीम का प्रतिनिधत्व करेंगी। टीम दिल्ली रवाना हो गई है।
प्रधानाचार्य डॉ. सुदीप्ता भारत भूषण ने बताया कि स्कूल गेम्स में अर्चना जिम्नास्टिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यूपी की टीम में गोरखपुर से जिम्नास्टिक की वे एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिला और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, प्राचार्या डॉ सुदीप्ता, प्रबंधक डॉ जगदीश पांडेय, डॉ. चंदा कुमारी व खेल शिक्षिका रंजना गुप्ता आदि ने अर्चना को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें