फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीनियर स्टेट कुश्ती में भिड़ेंगे प्रदेश भर के 900 पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व विधायक शहीद रवींद्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ने स्वीकृति दे दी है। यह प्रतियोगिता इस वर्ष नवंबर में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके प्रदेश के लगभग 900 पहलवान जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह ''आगू'' ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन और महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 700 पुरुष एवं 200 महिला पहलवान इसमें प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आयोजन समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। बताया कि प्रतियोगिता की तिथि, आयोजन स्थल और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा आयोजन समिति की आगामी बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भार वर्गों में होगा आयोजन
फ्री स्टाइल पुरुष- 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम
ग्रीको रोमन- 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलोग्राम
फ्री स्टाइल (महिला)- 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 77 किलोग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें