गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश के लिए अब छात्र-छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीसरी बार तिथि बढ़ाई है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। इन दिनों यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 25 जून तक कई बड़ी परीक्षाएं हैं।
इस वजह से प्रवेश परीक्षाएं कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होता। इसके अलावा आवेदन के लिए तिथि बढ़ाए जाने की भी मांग उठने लगी थी।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 20 जून को आएंगे गोरखपुर, 2604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
माना जा रहा है कि दोनों परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की तिथि विस्तारित की गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी। तब आवेदन के लिए 20 मई की समय सीमा निर्धारित की गई थी।
उसके बाद छात्र हित में 15-15 दिनों का समय दो बार बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर तिथि विस्तारित की गई है।