फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बड़ा हादसा: कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय भवन की छत गिरी, दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

Sat, 17 Jun 2023 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड पर सीबी-सीआईडी ऑफिस के समीप सीपीआई (एम-एल) मंडल कार्यालय, भवन का पिछला हिस्सा शनिवार सुबह लगभग 10 बजे गिर गया, जिसमें 7-8 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें दो मजदूर मलबे में दब गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के मंडल कार्यालय भवन की छत शनिवार सुबह भरभरा कर गिर गई। जिस समय भवन की छत गिरी, उस वक्त उसे तोड़ने में आठ मजदूर लगे हुए थे।

विज्ञापन


मलबे में दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य दो मजदूरों को भी चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर एडीएम वित्त राजेश सिंह आपदा प्रबंधन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: मुंबई-दिल्ली और पहाड़ी इलाकों के लिए ट्रेनों में मारामारी, एक मिनट में फुल हो जा रहा तत्काल का कोटा
विज्ञापन


दोनों घायल मजदूरों की पहचान सोनबरसा रसूलपुर निवासी मुन्ना गुप्ता पुत्र भीमनाथ व सोनबरसा भगवानपुर खुर्द निवासी रफुल अली अंसारी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी का दफ्तर का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पदाधिकारियों ने छत को तोड़कर नई छत डलवाने के लिए शनिवार को काम लगवाया था। इसी दौरान अचानक जर्जर हिस्सा भरभरा कर गिर गया। दो मजदूर नीचे दब गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची आपदा की टीम ने मलबा हटाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एडीएम वित्त राजेश सिंह ने बताया कि यह कार्यालय कम्युनिस्ट पार्टी का है। सुबह सूचना आई कि भवन गिर गया है। सूचना पर तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर दो घायलों को निकाला गया। बाकी छह मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए थे। उन्होंने बताया कि भवन काफी जर्जर है। इसे कंडम कर ध्वस्त कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें