गोरखपुर महोत्सव के दौरान मंच पर कला का प्रदर्शन करना चाहते हों तो 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा। महोत्सव समिति ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों के चयन के लिए पैनल भी बनाया है।
इसमें संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव, लोक कलाविद हरि प्रसाद सिंह एवं संगीत नाटक एकेडमी के पूर्व सदस्य डॉ. शरदमणि त्रिपाठी शामिल हैं।
समिति के अध्यक्ष और कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने यह जानकारी दी। बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कलाकार कॉर्मल रोड स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में 25 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विवरण पत्र समेत अपना आवेदन ई-मेल आईडी
tourism.gkp2015@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। ऐसे कलाकार जो पिछले किसी भी गोरखपुर महोत्सव में भाग नहीं ले पाएं हों, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद पहले प्रतिभाग कर चुके कलाकार भी भाग ले सकेंगे।
12 से 17 तक कृषि, पुस्तक मेला व विज्ञान प्रदर्शनी
गोरखपुर। महोत्सव के मौके पर 12 जनवरी से 17 जनवरी तक कृषि, पुस्तक और सरस मेला के अलावा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंच पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।