फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौथे चरण के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी छह अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के निर्देश के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे नया आवेदन कर सकते हैं। पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी पांचवें चरण में नए विकल्प दर्ज करने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थान और व्यवसाय का विकल्प वरीयता क्रम में भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये है। सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें