बड़हलगंज। युवती की फोटो को अपनी फोटो के साथ जोड़कर मोबाइल के माध्यम से वायरल करने और विरोध पर गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी की फोटो को पटौहा, गोला निवासी अभिषेक पासवान अपनी फोटो के साथ जोड़कर वायरल कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देता है। मामले में पहले भी दोनों पक्षों के बीच लिखित सुलहनामा हुआ था। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।