फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोध प्रवेश के लिए 10 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र की शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित थी।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस बार विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में शोध प्रवेश होना है। कुल 868 सीटों पर प्रवेश प्रस्तावित है। इनमें नियमित पूर्णकालिक शोध की सीटों के अलावा परिसर में स्ववित्तपोषित श्रेणी की 76 पूर्णकालिक सीटें भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें