गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रेट (शोध पात्रता परीक्षा)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों की कुल 858 सीटों के लिए प्रवेश लिया जाएगा। इनमें 753 नियमित पूर्णकालिक, 76 स्ववित्तपोषित पूर्णकालिक और 29 पार्ट टाइम सीटें शामिल हैं।
तीन वर्ष बाद पहली बार शोध प्रवेश प्रक्रिया नए सत्र के साथ शुरू हो रही है। वर्ष 2023 की प्रक्रिया निरस्त होने के बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कार्यकाल में 2023, 2024 और 2025 की लंबित शोध प्रवेश परीक्षाएं पूरी कराई गईं। अब 2026 की प्रक्रिया समय पर शुरू होने से हाल ही में परास्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे शोध में प्रवेश का अवसर मिलेगा।