फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोबाइल हैक कर खाते से 3.36 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- वाई-फाई और इंटरनेट बार-बार बंद होने के बाद हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर 3.36 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर चौराहा निवासी रामानंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है, जिससे वह नियमित लेन-देन करते हैं। बहन के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में नंबर लगाने के दौरान उनके मोबाइल का वाई-फाई और इंटरनेट बार-बार बंद हो रहा था और अपने आप चालू भी हो जा रहा था। उस समय उन्हें किसी गड़बड़ी का आभास नहीं हुआ लेकिन बाद में पता चला कि उनका मोबाइल हैक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, 30 जून को उनके खाते से पहली बार रुपये निकाले गए लेकिन उस पर ध्यान नहीं गया। इसके बाद तीन जुलाई की सुबह करीब 8:43 बजे खाते से लगातार रकम कटने लगी। इस पर उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। रामानंद यादव का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से ऑनलाइन माध्यम से कुल 3.36 लाख रुपये निकाल लिए।
सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें