फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेब की आवक बढ़ी, कश्मीर संग शिमला से भी मंडी में आ रहा सेब

Mon, 05 Oct 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फल मंडी में कश्मीर और शिमला से सेब की आवक बढ़ने लगी है। इस समय थोक बाजार में सेब 100 से 110 रुपये किलो तक बिक रहा है। कश्मीर से नए सेब की आवक शुरू होने के साथ ही शिमला से भी सेब पहुंच रहा है।
विज्ञापन

रोजाना करीब 10 टन सेब गोरखपुर की मंडी में पहुंच रहा है। आवक बढ़ने से आने वाले दिनों में सेब के दाम में और नरमी आने की उम्मीद है। व्यापारी विजय कुमार सोनकर और धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कश्मीर से सेब की आवक शुरू होने के बाद बाजार में उपलब्धता बढ़ी है। शिमला से भी माल आने के कारण कारोबारियों के पास सेब की कई किस्में उपलब्ध हैं। अभी मांग के मुकाबले आवक संतुलित है, इसलिए दाम 100 से 110 रुपये किलो के आसपास बने हुए हैं। आने वाले दिनों में कश्मीर की आवक और बढ़ने पर कीमतों में और कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें