फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कश्मीर से सेब की आवक शुरू, महेवा मंडी में रोज पहुंच रहा 10 टन

Wed, 09 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही कश्मीर से सेब की नई खेप महेवा मंडी पहुंचने लगी है। करीब एक सप्ताह से कश्मीरी सेब की आवक बढ़ी है। मंडी कारोबारियों के अनुसार रोजाना करीब 10 टन सेब पहुंच रहा है। यहां से सेब की खेप शहर के विभिन्न बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि कश्मीर में सेब की नई फसल तैयार होने के बाद मंडियों में आवक शुरू हुई है। शुरुआती दौर में आवक सीमित होने के कारण फुटकर बाजार में इसकी कीमत करीब 120 रुपये किलो बनी हुई है। गुणवत्ता के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर भी है। अच्छी गुणवत्ता और आकार वाले सेब की मांग अधिक है।

गोरखपुर फूड्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर ने बताया कि आने वाले दिनों में कश्मीर से सेब की आवक और बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी। वहीं कीमतों में भी नरमी आएगी। व्यापारी धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शिमला के सेब की आवक पहले ही शुरू हो गई थी। एक सप्ताह से कश्मीर का ताजा सेब आना शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें