- सीबीएसई में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा से होगी लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों को पंजीकरण और दसवीं-बारहवीं के छात्रों को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैडिंडेट) से अपार आईडी को लिंक करना अनिवार्य किया है। यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा से ही लागू हो जाएगा।
सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि छात्रों को भविष्य में अपार आईडी का उल्लेख विभिन्न दस्तावेज के तौर पर किया जाएगा। छात्रों को अपनी उचित पहचान के लिए किए जाने वाले विभिन्न अनुरोधों में भी इसका उपयोग किया जाएगा। बोर्ड इस व्यवस्था को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा से लागू करने जा रहा है। सीबीएसई के छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया और उम्मीदवारों की सूची जमा (एलओसी) करने के दौरान अपार आईडी का उपयोग अनिवार्य है।