फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर शहर के साथ पांच ब्लॉकों में लगेगा कोरोनारोधी तीसरा टीका, अधिकारियों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

Sat, 25 Dec 2021 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

28 दिन के अंतराल में तीन डोज का यह टीका लगना है। इसके लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और एएनएम को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से बचाव का तीसरा नया टीका जायकोव-डी जिले के पांच ब्लॉकों (सरदारनगर, कैंपियरगंज, चरगांवा, खोराबार और पिपरौली) और शहर की 15 प्लानिंग यूनिट से लगना शुरू होगा। इस दर्द रहित टीके को 30 टीमें लगाएंगी। संबंधित ब्लॉकों की एएनएम समेत शहरी क्षेत्र की 30 एएनएम को सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षित किया गया। यह टीका उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा, जिन्होंने अब तक कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पाटिल ने सभी एएनएम को प्रशिक्षित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुई से डरने वालों के लिए, यह दर्द रहित टीका सबसे बेहतर उपाय है। जायकोव-डी को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 28 दिन के अंतराल पर डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर या फार्मा जेट इंजेक्टर के माध्यम से लगाया जाएगा। जायकोव-डी के हर डोज के बीच कम से कम 28 दिन का अंतराल रहेगा।

यह पहला ऐसा टीका है, जिसमें तीन डोज लेनी है। इस टीके को एप्लीकेटर से लगाया जाएगा, इससे वैक्सीन लगाने में दर्द नहीं होता, साथ ही अन्य तरह के प्रतिकूल प्रभाव से भी बचा जा सकता है। जिले को इस टीके की करीब तीन लाख डोज  मिलनी है और तीस फार्माजेट भी मिले हैं। यह टीका फिलहाल प्रदेश के 14 जिलों में ही लगाया जाना प्रस्तावित है। इसमें गोरखपुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें