फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर एसएसपी ने किया कार्यक्षेत्र में बदलाव, अंशिका वर्मा बनीं सीओ कोतवाली

Wed, 03 Jan 2024 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीओ कैंट सर्किल में तैनात एएसपी मानुष पारिक की पदोन्नति पर मंगलवार को एडीजी कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। उन्हें एसपी बनाया गया।
विज्ञापन
आईएएस अंशिका वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तैनात कई सीओ के कार्यक्षेत्र में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अंशिका वर्मा को कोतवाली, विजय आनंद शाही को कैंपियरगंज, गौरव कुमार त्रिपाठी को सीओ यातायात, प्रशाली गंगवार को सीओ कार्यालय और जनसुनवाई, सुमन कन्नौजिया को सीओ साइबर थाना और महिला थाना, कमलेश कुमार सिंह को सीओ वीआईपी - प्रोटोकाल और सुधाकर मिश्रा को सीओ चुनाव और डॉयल 112 की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीऔ कैंट मानुष पारिक बने एसपी

सीओ कैंट सर्किल में तैनात एएसपी मानुष पारिक की पदोन्नति पर मंगलवार को एडीजी कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। उन्हें एसपी बनाया गया।

इस मौके पर एडीजी अखिल कुमार, आईजी जे रविंद्र गौंड़, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मानुष पारिक के कंधे पर अशोक स्तंभ चिह्न लगाया। पुलिस अधिकारियों ने उनकी पदोन्नति पर बधाई दी। इस दौरान एएसपी सीओ अंशिका वर्मा मौजूद रहीं।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें