गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय राष्ट्रीय स्तरीय वालीबॉल अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन पांच से नौ जनवरी तक सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में होगा। गोरखपुर मंडल से इस टीम में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र अंश का चयन हुआ है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल सतीश सिंह, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, वाॅलीबाल सचिव बैजनाथ मिश्र, बृजेश यादव, श्याम नारायण मिश्र, अभय प्रताप सिंह आदि ने अंश के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। ब्यूरो