फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना रात में किया गया दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलीपार के भौवापार गांव का मामला, ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

- बेहोशी की हालत में मिलने के बाद अस्पताल ले जाने की बात, फिर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही दाह संस्कार किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मृतका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भौवापार गांव निवासी स्व. रामवृक्ष निषाद की पहली पत्नी से एक पुत्र घनश्याम और एक पुत्री थीं। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने रंभा से दूसरी शादी की थी, जिनसे छह पुत्रियां नीतू, राधिका, मुन्नी, पिंकी, काजल और माधुरी हैं। इनमें सबसे छोटी पुत्री माधुरी (22) अविवाहित थी और ग्रामस्थली बालिका डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। बताया जाता है कि माधुरी खजनी थाना क्षेत्र के उनवल गांव में अपनी बहन पिंकी के घर गई हुई थी। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह वहां संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों के अनुसार, इसके बाद उसका भाई और एक अन्य व्यक्ति बाइक से उसे गांव लाए और फिर चारपहिया वाहन से इलाज के लिए गोरखपुर की ओर ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिली कि माधुरी की मौत हो चुकी है और रात में ही गोरखपुर के राजघाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया गया। बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार किए जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पहले घरवालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह अपनी बहन के घर चली गई थी। दो दिन बाद उसकी रहस्यमयी मौत की खबर सामने आई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार क्यों किया गया, इसकी जांच की जा रही है। युवती की मौत के कारणों, इलाज की वास्तविक स्थिति और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश पूरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें