फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर से दिल्ली के लिए आज से एक और उड़ान, यात्रियों को मिली पांच उड़ानों की सुविधा

Thu, 22 Jul 2021 02:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इंडिगो शुरू करेगी दूसरी उड़ान, दिल्ली के लिए अब पांच उड़ानों की सुविधा, दिल्ली से उड़ान भरकर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगा विमान, 3.40 पर दिल्ली जाएगा
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से दिल्ली के लिए हवाई सफर अब और आसान हो जाएगा। विमान कंपनी इंडिगो 22 जुलाई से दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू करने जा रही है। दिल्ली से यह विमान दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगा और 40 मिनट बाद 3.40 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो की दिल्ली के लिए पहले से एक उड़ान सुबह 8.40 बजे से हो रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेई ने बताया कि इंडिगो की यह नई फ्लाइट शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए पांच उड़ानें हो जाएंगी। इनमें स्पाइस जेट और इंडिगो की दो-दो व एयर इंडिया की एक उड़ान शामिल है।  

गोरखपुर से विभिन्न शहरों के लिए  अब कुल 13 उड़ानें हो जाएंगी। इनमें दिल्ली के लिए सर्वाधिक पांच, मुंबई के लिए तीन, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें