गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां लगातार तीन दिनों से मरीजों की संख्या 40 के पार जा रही थी। वहीं, शनिवार को 24 घंटे में केवल 36 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा लगातार दूसरे दिन भी शहर के रहने वाले 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत केजीएमयू लखनऊ में हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19760 पहुंच गई है। इनमें 317 की मौत हो चुकी है। 19055 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 388 रह गए हैं।
जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या कम हो रही थी। लेकिन अचानक 18 नवंबर से लेकर 20 नंवबर के बीच आंकड़े 40 के पार पहुंचने लगे थे। लेकिन 21 नवंबर को केवल 36 मरीज मिले हैं।