पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रीय गांधी आश्रम को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई सालों से जिला प्रशासन को कंबल उपलब्ध करा रहे गांधी आश्रम को इस बार टेंडर ही नही मिला। दूसरी फर्म प्रशासन को कंबलों की आपूर्ति करेगी।
दरअसल, पिछले साल से जेम पोर्टल से ही कंबलों की खरीद अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए संबंधित फर्म को पहले अपने उत्पाद का पंजीकरण कराना होता है। श्री गांधी आश्रम गोरखपुर इस बार जेम पोर्टल पर समय से अपने उत्पाद का पंजीकरण ही नही करा सका। जिससे टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सका।
प्रशासन ने अच्छी गुणवत्ता और सही रेट का आंकलन कर टेंडर फाइनल करते हुए दो फर्मों को आपूर्ति की जिम्मेदारी दे दी है। बता दें कि हर साल तहसीलों के माध्यम से वितरण के लिए प्रशासन करीब 30 हजार से अधिक कंबलों की खरीद करता है।