फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भू माफिया कमलेश पर एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर एम्स थाने में दर्ज किया गया केस
विज्ञापन


गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के रुद्रापुर में जमीन देने का झांसा देकर जालसाजी करने के मामले में भू माफिया कमलेश यादव और उसके साथी पर केस दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमलेश पर अब तक 36 केस दर्ज हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के थाना विश्वंभरपुर स्थित गालिमपुर निवासी मुकेश सिंह की पत्नी नीतू ने केस दर्ज कराया है। एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रॉपर्टी डीलर कमलेश यादव और बिचौलिया बिहार के ही गोपालगंज, कटेया थाना क्षेत्र के रूदलपुर शेख निवासी डॉ. उस्मान गनी ने रुद्रापुर के पास 400 वर्गफीट जमीन देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जमीन के दिलाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये एडवांस ले लिया। रुपये लेने का प्रमाण भी महिला को दिया। लेकिन, एडवांस रकम लेकर भी जमीन नहीं दिलाई। बल्कि रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी देने लगे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें