फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए साल में मिलेगी 75 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

Mon, 01 Jan 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नई रूटों पर चलाई जाएंगी बसें, ज्यादा लोड वाले रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
विज्ञापन


- अभी 25 बसों का हो रहा है संचालन, बसों के बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

गोरखपुर। नए साल में महानगर को 75 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है। जनवरी में इन नई बसों के आने के बाद बेड़े में बसों की संख्या 100 हो जाएगी। इनमें से ज्यादातर बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाने की तैयारी है। इससे गांव से शहर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, जिन रूटों पर सवारी की तुलना में बसें कम हैं, उन रूटों पर बसें बढ़ाई जाएंगी।
महानगर के नौ रूटों पर वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। शासन के निर्देश पर जल्द ही जिले को 75 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के जिम्मेदारों ने बसों के मिलने से पहले नए रूट, पुराने रूट के विस्तार के साथ ही ज्यादा लोड वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसमें छह नए ग्रामीण रूट के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज रोड, पिपराई, पीपीगंज, एयरपोर्ट, नौसड़ आदि रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाए जाने की तैयारी है। हालांकि इसपर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन नए रूटों पर चलाए जाने की तैयारी
बांसगांव, बड़हलगंज, कैंपियरगंज, सुकरौली, बालापार और चौरीचौरा


नए रूटों पर सर्वे का काम पूरा हो गया, लेकिन बसाें की समयसारिणी अभी तय नहीं की गई है। बसें आने के बाद समयसारिणी बनाकर नए रूटों पर चलाई जाएंगी। अधिक लोड वाली पुराने रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी।

महेश चंद्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें