बैनामा करवाने के बाद आरती देवी ने अपना मकान बना लिया एवं सह हिस्सेदार किसमती देवी ने बुनियाद खड़ी कर कब्जा कर लिया है। लेकिन हाल में उन्हें पता चला है कि भूमि सीलिंग की है और जमीन के कथित मालिक के मुंशी शैलेंद्र द्वारा डरा धमका कर दोबारा रुपये की मांग की जाती है। कहा जाता है कि यह जमीन कमलेश की नहीं, उसके मालिक अजय शर्मा व अरुण शर्मा पुत्र वृजभूषण शर्मा बेतियाहाता की है।
आरोप है कि कमलेश यादव, मनोज यादव और शैलेंद्र सिंह ने मिलकर जमीन को धोखे से 18 लाख रुपये लेकर बैनामा करवा दिया है। अब और रुपये की भी मांग की जा रही है। एम्स पुलिस सोमवार को कमलेश यादव, साथी मनोज यादव व शैलेंद्र सिंह पर जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।