सेंट एंड्रयूज कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. उमेश नाथ त्
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि रसायन शास्त्र के जैसा रोमांटिक विज्ञान कोई नहीं है। इसके नाम में ही रस है।
वह शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ रसायन विज्ञान के शोध के क्षेत्र में परिवर्तन होता रहा है। शोध में नवाचार हमेशा होते रहना चाहिए। अगर नवाचार नहीं होगा तो आपके शोध की उपयोगिता समाज के लिए साबित नहीं होगी।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, रायबरेली के औषधीय रसायन विभाग के डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि अपनी रूचि का विषय पढ़िए और उसे आत्मसात कीजिए, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ ही एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. जेके पांडेय ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वागत प्रो. एसडी शर्मा, संचालन डॉ. अमित मसीह व आभार ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. राशिद तनवीर ने किया। कार्यक्रम में प्रो. सीपी गुप्ता, डॉ. नमिता रानी अग्रवाल, प्रो. सुभाष पीडी, डॉ. शोएब अहमद अंसारी, डॉ. हरिकेश कुमार, शिवांगी श्रीवास्तव व चंद्रेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।