फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बेटे का बिस्तर पर सोता छोड़ एएनएम ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 18 Aug 2020 12:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया जिले में एक हैराने करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय सीएचसी पर तैनात एएनएम खुशबू ने कुंडी में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक वर्ष पहले एएनएम के पद पर खुशबू लोधी की तैनाती हुई थी। वह झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के पनारी गांव निवासी थी। इनकी शादी बलवंत लोधी से हुई थी और उनका सात साल का एक बेटा भी था।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में उनके सात वर्षीय आरव की नींद खुली तो मां को खोजने लगा। मां को कुंडी से लटकता देख वह रोते चिल्लाते घर के बाहर निकला।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए। इस घटना की जानकारी सीएचसी के प्रभारी डॉ अमित कुमार को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें