फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में गई 3 दोस्तों की जान: ट्राली-स्कॉर्पियो से हुई थी टक्कर, 2 की हो गई थी मौत- तीसरे ने सुबह तोड़ा दम

Mon, 27 Apr 2026 12:31 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गोला की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही गेहूं लदी ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्राली में घुस गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार कोहड़ी निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार यादव और 20 वर्षीय कुणाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय प्रसून उर्फ अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अंकुर यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के भर्रोह चौराहे के पास गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर रविवार देर रात गेहूं लदी ट्राली और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में घायल तीसरे युवक की भी सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गोला की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही गेहूं लदी ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्राली में घुस गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार कोहड़ी निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार यादव और 20 वर्षीय कुणाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय प्रसून उर्फ अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घायल अंकुर को तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे एम्स गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। तीनों मृतक अविवाहित थे। अजय कुमार तीन भाइयों में बीच का, कुणाल दो भाइयों में बड़ा और अंकुर दो भाइयों में छोटा था। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्राली और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें