फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पशु तस्करों ने किया पथराव, ग्रामीणों ने पिकअप में लगाई आग

Sat, 08 Aug 2020 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पिकअप में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के गायघाट में पशुओं को लादकर भाग रहे तस्करों का ग्रामीणों से सामना हो गया। ग्रामीणों ने तस्करों को दौड़ा लिया। खुद को घिराता देख तस्करों ने ग्रामीणों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराने के बाद पिकअप में आग लगा दी। सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गायघाट गांव में कुछ लोग रात में गाड़ी से पहुंचे और बेसहारा पशुओं को पिकअप पर लादने लगे। लोगों की नींद खटपट से खुल गई। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस पर तस्कर उनपर पथराव करने लगे। अपने को चारों ओर से घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जली हुई पिकअप को लावारिस दाखिल किया है। चेसिस नंबर आदि के आधार पर वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।

ग्रामीण का कहना है कि पिछले एक महीने से लगातार बकरी, भैंस आदि चोरी हो रहीं हैं। एक बार खोराबार पुलिस ने तस्करों को दौड़ाया तो पथराव करते हुए भाग निकले। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो गाड़ी जल रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि बकरी चोर थे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी को लावारिस दाखिल कर थाने लाया गया है। गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें