सीसीटीवी में कैद हुआ तस्कर। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के पशु तस्करों ने शनिवार की रात एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया। तिवारीपुर इलाके में पशु तस्करों के होने की सूचना पर शहर की पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तिवारीपुर पुलिस की जीप पर पथराव कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया था, लेकिन उसी समय तेज आंधी की वजह से तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस जिन रास्तों से पशु तस्कर गुजरे है, वहां के सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि उन्हें दबोचा जा सके।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर और तिवारीपुर इलाके में पशु तस्करों का आतंक काफी दिनों से चल रहा है। बीच में गुलरिहा पुलिस ने सरगना को दबोचा था, जिसके बाद घटनाएं रुकी थीं। लेकिन, एक बार फिर इनका आतंक बढ़ने लगा है।
शुक्रवार की रात शाहपुर में एक युवती का मोबाइल छीनकर तस्कर फरार हो गए थे। शनिवार की रात फिर उनके होने की सूचना पर तिवारीपुर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस तिवारीपुर इलाके में तस्करों को घेरी तो सूर्य विहार के पास वह पुलिस जीप पर पथराव करने लगे। इसी बीच आंधी की वजह से शहर की बत्ती गुल हो गई और तस्कर चकमा देकर फरार हो गए।