फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगेस्टर पशु तस्कर गिरफ्तार, सिविल लाइंस में मचाया था ये तांडव- चल रहा था 'वांटेड'

Mon, 21 Apr 2025 12:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सिविल लाइंस इलाके में 18 दिसंबर की देर रात सिटी मॉल के पास काॅलोनी में पशु तस्करों ने करीब 25 मिनट तक तांडव मचाया था। पिकअप से आए करीब 15 की संख्या में पशु तस्कर सिटी मॉल के पास से एक गोवंश को लाद लिया। दूसरे गोवंश के भागने पर काॅलोनी में दौड़ाकर उसे पकड़ने लगे।
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर पुलिस ने सिविल लाइंस में ताडंव मचाने के आरोपी 15 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को रविवार दोपहर में क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारन के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा निवासी अमन कुमार शुक्ला के रूप में हुई।

विज्ञापन


आरोपी पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। तभी से वह भागा हुआ था। इसके बाद एसएसपी ने इनाम घोषित किया था। इसपर कैंट में तीन, पिपराइच और बिहार के पश्चिम चंपारन जिले के धनहा थाने में दो-दो केस दर्ज हैं।सिविल लाइंस इलाके में 18 दिसंबर की देर रात सिटी मॉल के पास काॅलोनी में पशु तस्करों ने करीब 25 मिनट तक तांडव मचाया था।

पिकअप से आए करीब 15 की संख्या में पशु तस्कर सिटी मॉल के पास से एक गोवंश को लाद लिया। दूसरे गोवंश के भागने पर काॅलोनी में दौड़ाकर उसे पकड़ने लगे। काॅलोनीवासियों ने विरोध किया तो पथराव कर सबसे बीच से गोवंश लाद ले गए।
विज्ञापन


सीतापुर आंख के अस्पताल के पास रहने वाले अशोक यादव ने कैंट थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। उनके आवास से तस्कर दो गोवंश तस्कर उठा ले गए थे। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ के बाद स्पेशल कोर्ट भेजा गया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें