घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के सैनिया तिराहे के निकट बस से उतर रही एक बालिका चोटिल हो गई। इस बात से नाराज लोगों ने परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। इस पर चालक- परिचालक ने बस को रामजानकी मार्ग पर रोककर जाम लगा दिया। वहीं बस में सवार यात्री भी चालक- परिचालक की गलती नहीं बता रहे हैं। ऐसे में बस चालकों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पीआरवी चालक- परिचालक व बस यात्रियों को समझाने की कोशिश करती रही।
घायल बालिका के परिजनों का कहना है कि बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया।
खबर ब्रेकिंग है, अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा