फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बिजली कटौती के विरोध में फूटा गुस्सा, नौसड़ सब स्टेशन का किया घेराव

Mon, 12 Jun 2023 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

आंबेडकर पार्क हडहवा फाटक के पास बिजली निगम की 400 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर रात दो बजे अचानक फुंक गया। इससे हडहवा फाटक मुख्य मार्ग, कुम्हार टोली, कबीर नगर, लोहिया नगर, साकेत नगर, जटेपुर उत्तरी, मंसा बाग समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कई गांवों में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को नौसड़ सब स्टेशन का घेराव किया। इसमें कंदराई, बराड़, मिश्रवलिया, परसाडाङ, महुआडावर, भीटी खोरिया, भगवानपुर, रामपुर मलौली, चपरहर गांवों में बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रहती है।

विज्ञापन


गांव के राणा प्रताप सिंह ने कहा कि गांव में जर्जर बिजली के खंभे और झूल रहे तार की वजह से बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनीं रहती हैं। सब स्टेशन पहुंचने पर अवर अभियंता नहीं मिले, लेकिन टेलीफोन से बातचीत में गांव की बिजली संबंधी दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया। इस दौरान कमलेश सिंह, जोगिंदर सिंह, जय प्रकाश पासवान, अजय गुप्ता, सावन सिंह, सुशील गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

300 घरों में दस घंटे गुल रही बिजली
आंबेडकर पार्क हडहवा फाटक के पास बिजली निगम की 400 केवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर रात दो बजे अचानक फुंक गया। इससे हडहवा फाटक मुख्य मार्ग, कुम्हार टोली, कबीर नगर, लोहिया नगर, साकेत नगर, जटेपुर उत्तरी, मंसा बाग समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पार्षद एवं पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने बिजली निगम के जिम्मेदारों से संपर्क किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: उफ! ये आषाढ़ की गर्मी: पांव भी जले और शरीर भी, बचकर रहे वरना होंगे बीमार

रविवार दोपहर 12:30 बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई। पार्षद ने बताया कि बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जबकि, अधिशासी अभियंता बक्शीपुर अतुल रघुवंशी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत पर वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।


 

विज्ञापन

आधा अधूरा सहारा इस्टेट बिजली घर गुल कर रहा बिजली

सहारा इस्टेट बिजली घर की 33 केवी लाइन का 400 मीटर निर्माण आधा-अधूरा होने से ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन पर क्षमता से अधिक लोड आने से लगातार फाल्ट आ रहा है। खोराबार बिजली घर की 69 मेगावाट लोड की क्षमता वाले केबल पर 92 मेगावाट लोड आने पर केबल ओवरहीट होकर जल जा रहा है। दरअसल, गोरखपुर- देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बनी सहारा इस्टेट बिजली घर की 33 केवी लाइन को लोनिवि ठेकेदार ने शिफ्ट कर दिया था।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि शिफ्ट की गई इस लाइन को वापस सही कर दिया गया होता तो खोरोबार पर अतिरिक्त भार नहीं आता। इससे केबल में बार बार फाल्ट की दिक्कत नहीं होती। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि इसी लाइन को कई बार लोनिवि से बोलकर ठीक करवाने के लिए कहा गया है। लेकिन, अभी काम नहीं होने से ये दिक्कत आई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें