फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तालाब किनारे बनेगा मनोरंजन हब, बोटिंग और फिश फूड का मिलेगा मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के लोगों को जल्द ही एक नया मनोरंजन स्थल मिलने जा रहा है। नौका विहार से बुद्ध म्यूजियम के बीच स्थित तालाब को इकोटूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां लोग बोटिंग का आनंद लेने के साथ मछलियों के विभिन्न व्यंजन और फास्ट फूड का स्वाद भी ले सकेंगे। तालाब किनारे बनने वाला यह हब परिवार और युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग की मनोरंजन मात्स्यिकी योजना के तहत इस परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। तालाब को गहरा कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां छोटे-छोटे रेस्टोरेंट, बैठने के लिए शेड और सजावटी मछलियों से भरे एक्वेरियम तैयार किए जाएंगे। रंग-बिरंगी मछलियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष राम ने बताया कि यह योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य मछली पालन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन और रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि एक निजी फर्म को आवेदन के बाद संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। करीब 50 लाख रुपये की इस परियोजना में 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि यह स्थल आने वाले समय में शहरवासियों के लिए नया पिकनिक और मनोरंजन स्पॉट बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें